[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क सुरक्षा की डिजिटल पाठशाला चला रहे डीटीओ रमेश यादव, सरल भाषा में समझा रहे परिवहन नियम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क सुरक्षा की डिजिटल पाठशाला चला रहे डीटीओ रमेश यादव, सरल भाषा में समझा रहे परिवहन नियम

झुंझुनूं जिला परिवहन अधिकारी की अनूठी पहल, यूट्यूब के जरिए आमजन और चालक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं तक पहुंचा रहे विभागीय जानकारी

झुंझुनूं : परिवहन विभाग के जटिल नियमों और प्रक्रियाओं को आमजन तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए झुंझुनूं जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव ने अनूठी पहल शुरू की है। वे यूट्यूब के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों, परिवहन विभाग की प्रक्रियाओं और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जानकारी के अभाव में आमजन को होने वाली परेशानियों को कम करना और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

युवाओं और वाहन चालकों के लिए उपयोगी पहल

जिला परिवहन अधिकारी यादव अपने यूट्यूब चैनल ‘रोड सेफ्टी (आरके यादव)’ के माध्यम से वीडियो साझा कर रहे हैं। इनमें परिवहन नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को सरल भाषा में समझाया जा रहा है। यह पहल चालक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं, वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों और आम नागरिकों के लिए उपयोगी है।

पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी दे चुके प्रशिक्षण

रमेश कुमार यादव को सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन के प्रशिक्षण का लंबा अनुभव है। परिवहन विभाग में आने से पहले वे सीमा सुरक्षा बल के केंद्रीय मोटर यान स्कूल, टेकनपुर (ग्वालियर, मध्यप्रदेश) में प्रशिक्षण अधीनस्थ अधिकारी रह चुके हैं। वहां उन्होंने विभिन्न राज्यों की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को वाहन संचालन का प्रशिक्षण दिया।

जागरूकता के साथ मानवता का भी निभा रहे फर्ज

यादव सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद के लिए भी आगे आते रहे हैं। कई अवसरों पर उन्होंने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया है।

विभागीय जानकारी को आमजन की भाषा और उनके पसंदीदा डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाने की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार वाहन संचालन की संस्कृति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77