[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केटीएसएस श्रमिक संगठन की 12 फरवरी को हड़ताल:श्रम शक्ति नीति के विरोध सहित 31 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केटीएसएस श्रमिक संगठन की 12 फरवरी को हड़ताल:श्रम शक्ति नीति के विरोध सहित 31 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन

केटीएसएस श्रमिक संगठन की 12 फरवरी को हड़ताल:श्रम शक्ति नीति के विरोध सहित 31 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन

खेतड़ी : खेतड़ी ताम्बा श्रमिक संघ (केटीएसएस) एटक ने 12 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल रखी है। यह हड़ताल केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है। केटीएसएस पदाधिकारियों ने इस संबंध में खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) के कार्यपालक निदेशक को नोटिस सौंपा है।

श्रम शक्ति नीति 2025 का विरोध

केटीएसएस के महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने बताया कि हड़ताल के नोटिस में केंद्रीय श्रम संघों, संयुक्त किसान मोर्चा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के स्थायी और ठेका कामगारों तथा उद्योग व जिले से संबंधित कुल 31 मांगें शामिल हैं। सैनी ने जानकारी दी कि केंद्रीय श्रम संघों ने यह हड़ताल सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 को लागू होने वाली 4 श्रम संहिताओं और श्रम शक्ति नीति 2025 के विरोध में बुलाई है।

सैनी ने बताया कि नई नीतियों से यूनियन बनाना और चलाना कठिन हो गया है, साथ ही श्रमिकों की सौदेबाजी की शक्ति भी कमजोर हुई है। जांच और कार्यवाही के अधिकार लगभग समाप्त कर दिए गए हैं, और बड़ी संख्या में कामगारों को कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

कारखाने की परिभाषा में भी बदलाव

उन्होंने यह भी बताया कि कारखाना की परिभाषा में कामगारों की संख्या 10 से 20 (बिजली सहित) और 20 से 40 (बिना बिजली) कर दी गई है, जबकि छंटनी, बंदी और स्थायी आदेशों में यह संख्या 100 से 300 कर दी गई है। इन परिस्थितियों और निर्णयों के विरोध में, खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स में स्थायी और ठेका कामगारों, उद्योग और जिले की मांगों के लिए यह हड़ताल का नोटिस दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77