[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्योलपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री और बिना नींव भरे काम को लेकर ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्योलपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री और बिना नींव भरे काम को लेकर ग्रामीणों ने रुकवाया निर्माण कार्य

विरोध प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने रखी मांगें, निष्पक्ष जांच और नियमों के अनुसार दोबारा निर्माण की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के देवता ग्राम पंचायत (वर्तमान में ढाणी बाढ़ान ग्राम पंचायत ) के राजस्व गांव श्योलपुरा गांव के वार्ड नंबर 1 में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच हुक्मीचंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवन के निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि भवन के शौचालय की नींव सही तरीके से नहीं भरी गई है तथा नियमानुसार पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) किए बिना ही दीवारें खड़ी की जा रही हैं, जो तकनीकी मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में उपयोग की जा रही ईंटें घटिया गुणवत्ता की हैं, जो हाथ से ही टूट रही हैं। इसके अलावा सरिया भी मानक के अनुरूप नहीं है और बीम भी नियमों के अनुसार नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन खामियों को लेकर उन्होंने कई बार संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने ठेकेदार से अनियमितताओं को लेकर सवाल किया तो ठेकेदार ने यह कहते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि चार इंची दीवार के नीचे नींव नहीं भरी जाती और इसके लिए सरकार द्वारा भुगतान नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने इस बयान को नियमों की खुली अवहेलना बताया।

लगातार अनदेखी से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि निर्माणाधीन भवन को तोड़कर उनकी मौजूदगी में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच के बाद ही नियमानुसार पुनः निर्माण कार्य शुरू किया जाए। प्रदर्शन में पूर्व सरपंच हुक्मीचंद और रिटायर्ड व्याख्याता मांगूराम तंवर के नेतृत्व में ईश्वर सिंह तंवर, अशोक कुमार, लीलाधर ठेकेदार, घीसाराम तंवर, लीलाधर मेहरड़ा, हरिराम तंवर, दयानंद तंवर, सवाई सिंह तंवर, सुनील तंवर, दर्शन तंवर, नंदराम तनानिया, विजेंद्र मेहरड़ा, मनोज तंवर, उमराव सिंह तंवर, विनोद तंवर, अमर सिंह कसाना सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62