[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिद्धार्थ चौधरी का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन:68KG भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे, दिल्ली में 29 जनवरी से होगी प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिद्धार्थ चौधरी का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन:68KG भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे, दिल्ली में 29 जनवरी से होगी प्रतियोगिता

सिद्धार्थ चौधरी का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन:68KG भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे, दिल्ली में 29 जनवरी से होगी प्रतियोगिता

चिड़ावा : चिड़ावा के 14 वर्षीय सिद्धार्थ चौधरी का 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालयी छात्र कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। सिद्धार्थ 68 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये प्रतियोगिता 29 जनवरी से 3 फरवरी तक दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में होगी।

राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए ट्रायल राउप्रावि कुम्भानगर, चित्तौड़गढ़ में 19 से 21 जनवरी तक आयोजित किए गए थे। इन ट्रायलों में सिद्धार्थ ने अपनी दमदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई।

सिद्धार्थ चौधरी ने चिड़ावा स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में कुश्ती की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने अपने दादा राजेंद्रपाल सिंह कोच और पिता जोगेंद्र सिंह के सान्निध्य में कड़ी मेहनत की है। उल्लेखनीय है कि उनके दादा और पिता दोनों ही प्रसिद्ध कुश्ती कोच हैं।

सिद्धार्थ की इस उपलब्धि पर व्यायामशाला के सचिव एवं वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र पाल सिंह कोच, द्रोणाचार्य अवॉर्डी महासिंह राव, गंगा सिंह गुर्जर (डिप्टी फिजिकल, भरतपुर संभाग), संजय कुमार कोच (चुरू), जोगेन्द्र सिंह कोच, चंद्रप्रकाश गहलोत कोच (ब्यावर), संजय कुमार शास्त्री, पार्षद मंजीत सिंह, कृष्ण कुमार (शा.शि.), बलबीर स्योराण, सुनील गुर्जर, राकेश बिका, गौरव राव और हेमंत राठौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी। स्थानीय प्रशासन और खेल प्रेमियों ने भी सिद्धार्थ को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने की कामना की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62