[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 15 लाख की साइबर ठगी का खुलासा:पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी ने साइबर ठगों को दिया था अपना अकाउंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 15 लाख की साइबर ठगी का खुलासा:पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी ने साइबर ठगों को दिया था अपना अकाउंट

चिड़ावा में 15 लाख की साइबर ठगी का खुलासा:पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी ने साइबर ठगों को दिया था अपना अकाउंट

चिड़ावा : झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पुलिस और साइबर अपराध थाने ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपए की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। कार्रवाई एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और डीएसपी विकास धींधवाल के निर्देश पर आरपीएस रामखिलाड़ी मीणा व थानाधिकारी आशाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

पायल पोल्ट्री फर्म के नाम से था करंट अकाउंट

पुलिस को नेशनल साइबर पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर कुल 132 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनकी जांच के लिए पत्र जारी किए गए। जांच के दौरान चिड़ावा के केनरा बैंक में ‘पायल पोल्ट्री फर्म’ के नाम से एक चालू खाता पाया गया। इस खाते का धारक अनिरुद्ध पायल पुत्र हीरेंद्र सिंह, निवासी जयसिंहसर, पुलिस थाना सिंघाना, जिला झुंझुनूं का निकला।

आरोपी के खिलाफ 132 मामले दर्ज

अनिरुद्ध पायल के खिलाफ पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 132 साइबर शिकायतें दर्ज पाई गईं। जांच में सामने आया कि इस खाते में कुल 15,03,032 रुपए की साइबर धोखाधड़ी की राशि आई थी। अनिरुद्ध ने अपना यह खाता 3 लाख रुपए में साइबर ठगों के एक संगठित गिरोह को उपलब्ध कराया था।

साइबर ठगों को दिया था अकाउंट

साइबर गिरोह के सदस्यों ने नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए ट्रेप बनाया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से साइबर ठगी की और राशि को इस खाते में हस्तांतरित किया। पूछताछ में खाताधारक अनिरुद्ध ने बताया कि उसने अपना खाता 3 लाख रुपए में अपने साढ़ू प्रदीप गोदारा (निवासी भीमराव अंबेडकर कॉलोनी, पिलानी) और साढ़ू के दोस्त अभिमन्यु जाट (निवासी गागड़वास, हाल भिवानी रोड, लुहारू, जिला भिवानी, हरियाणा) को किराए पर दिया था। पूछताछ में जुर्म साबित होने पर अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में साइबर अपराध थाना झुंझुनूं से आरपीएस रामखिलाड़ी मीणा, चिड़ावा थानाधिकारी आशाराम, सउनि मुकेश यादव, कॉन्स्टेबल अंकित कुमार, कॉन्स्टेबल अमित, कॉन्स्टेबल बाबूलाल और साइबर सेल के कॉन्स्टेबल मनीष, सुभाष व प्रवीण सिंह की टीम शामिल रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad