[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के जिलाध्यक्ष नियुक्त:राजेश वर्मा प्रजापति और लक्ष्मी देवी प्रजापति को मिली जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के जिलाध्यक्ष नियुक्त:राजेश वर्मा प्रजापति और लक्ष्मी देवी प्रजापति को मिली जिम्मेदारी

राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के जिलाध्यक्ष नियुक्त:राजेश वर्मा प्रजापति और लक्ष्मी देवी प्रजापति को मिली जिम्मेदारी

चिड़ावा : झुंझुनूं में राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा (रजि.) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी ने चिड़ावा निवासी राजेश वर्मा प्रजापति को झुंझुनूं जिले का युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, चिड़ावा निवासी लक्ष्मी देवी प्रजापति को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ये नियुक्तियां महासभा के प्रदेश कार्यालय द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित की गईं। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि राजेश वर्मा और लक्ष्मी देवी प्रजापति के नेतृत्व में झुंझुनूं जिले का युवा और महिला वर्ग समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आर.सी. कुमावत, संरक्षक भैरूलाल प्रजापति और प्रदेश महामंत्री राजकुमार लोरवाड़िया ने इन नियुक्तियों पर अपनी सहमति दी। नियुक्ति पत्र में संगठन ने राजेश वर्मा प्रजापति और लक्ष्मी देवी प्रजापति से पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।

राजेश वर्मा और लक्ष्मी देवी प्रजापति की नियुक्ति पर झुंझुनूं जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने खुशी व्यक्त की है। शुभचिंतकों का मानना है कि उनकी कार्यकुशलता और मिलनसार स्वभाव से समाज के संगठनात्मक ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए राजेश वर्मा और लक्ष्मी देवी प्रजापति ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad