[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दहेज प्रथा को रोकने के लिए की अनूठी पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दहेज प्रथा को रोकने के लिए की अनूठी पहल

तीनों फैमिली ने बिना किसी लेन देन के साथ शादी कर अनूठी व अनुकरणीय मिसाल पेश की है

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू‌ : जिला मुख्यालय पर ‌ अगुना मोहल्ला निवासी सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में हमेशा अगृणी भूमिका निभाने वाले खानजादा परिवार में एवं न्याय विभाग चूरू में कार्यरत् शमशेर खान इस्माईलखानी की पुञी समून खान की शादी बिसाऊ निवासी रेल्वे से सेवानिवृत्त सीटीआई शफी खां के पुत्र मोहम्मद शाहिल के साथ तथा शमशेर खान इस्माईलखानी के पुत्र एस ग़ालिब की शादी चूरू निवासी आरएससी से सेवानिवृत्त लियाकत खां की पुत्री मुस्कान खान के साथ सादगी के साथ सम्पन्न हुई, शादी में दहेज का लेन देन ना कर सादगी के साथ शादी सम्पन्न कर अनूठी मिसाल पेश की है तथा खानजादा परिवार में हुई।

इस शादी के माध्यम से समाज के लिए एक अनूठा उदाहरण एवं अनुठी व अनुकरणीय मिशाल पेश की है। इस पहल का समाज के लोगों के द्वारा भी सराहना की जा रही है। दोनों परिवारों ने मिलकर इस दहेज लेना देन के कार्य एवं रीति को वर्जित करते हुए समाज को एक नई दिशा दी।

समाज के लोगों ने कहा कि समाज में अनेकों कुरीतियों को जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के इस प्रयास से समाज में जागृति आएगी, उन्होंने सभी से इस सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। समाज के लोगों ने भी कहा कि समाजिक कुरीतियों के कारण हम गलत दिशा में जा रहा है, हमें कुरीतियों को मिटाने का प्रयास किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि वे समाज व रिश्तेदारों को भी दहेज प्रथा समाप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62