[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एटीएम लूट गैंग का 10 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश अरशद गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एटीएम लूट गैंग का 10 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश अरशद गिरफ्तार

एटीएम लूट गैंग का 10 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश अरशद गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना नवलगढ़ की टीम ने 10 हजार रुपए के इनामी अंतर्राज्यीय एटीएम लूट गैंग के सक्रिय सदस्य अरशद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पोदार कॉलेज व रोडवेज बस स्टैंड के सामने लगे एसबीआई एटीएम को क्षतिग्रस्त कर ले जाने का प्रयास किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा व राजस्थान में एटीएम लूट की वारदातों में शामिल रहा है। प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62