[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 15 किलो प्लास्टिक मांझा नष्ट:पूर्व पार्षद की टीम ने कब्रिस्तान-श्मशान घाट से किया एकत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 15 किलो प्लास्टिक मांझा नष्ट:पूर्व पार्षद की टीम ने कब्रिस्तान-श्मशान घाट से किया एकत्र

लक्ष्मणगढ़ में 15 किलो प्लास्टिक मांझा नष्ट:पूर्व पार्षद की टीम ने कब्रिस्तान-श्मशान घाट से किया एकत्र

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में पूर्व पार्षद असलम अली काजी और उनकी टीम ने शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कब्रिस्तान और श्मशान घाट क्षेत्र से लगभग 15 किलोग्राम प्लास्टिक मांझा एकत्र कर नष्ट किया गया। यह अभियान मकर संक्रांति के बाद प्लास्टिक मांझे के दुष्प्रभावों को देखते हुए चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में कई पक्षी मृत पाए गए, जबकि कुछ घायल अवस्था में मिले। घायल पक्षियों का मौके पर ही उपचार किया गया।

टीम सदस्यों ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक मांझे का उपयोग न करें। इससे पक्षियों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।

इस अभियान में ईदगाह कॉलोनी सदर अख्तर हुसैन, वार्ड अध्यक्ष अयूब नागौरी, बाबू काजी, सिकंदर चोपदार, शबीर कुरैशी, आरिफ ठेकेदार, इकबाल कुरैशी, फारूक धोबी, सिकंदर काजी, शरीफ कुरैशी, चांद बिसायती, अशरफ, अरशद, अली अहमद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles