थल सेवा दिवस के उपलक्ष में चंवरा में रक्तदान शिविर का आयोजन
सीता ब्लड बैंक नीमकाथाना की टीम ने किया 91 यूनिट रक्त संग्रहण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : नववर्ष, मकर संक्रांति एवं भारतीय थल सेना दिवस के उपलक्ष में सर्व समाज किशोरपुरा एवं चंवरा द्वारा गुरुवार को सैनिक लाइब्रेरी के पास चौफूल्या में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में युवा महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।
आयोजनकर्ता विकास कुमावत किशोरपुरा और महेंद्र सैनी चंवरा ने बताया कि शिविर में नीमकाथाना के सीता ब्लड बैंक की टीम द्वारा 91 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मोटिवेट किया गया। अतिथियों ने युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्त की एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है इसलिए युवा ऐसे मौके पर अधिक से अधिक रक्तदान करें।
इस दौरान नरेश कुमावत, पूर्व सरपंच शिम्भू सैनी, समाजसेवी राजेंद्र दोराता, शीशराम ठेकेदार, लीलाराम भोपा, जितेंद्र सैनी, सुनील सैनी, पंकज सैनी, अभिषेक सैनी, सचिन सैनी, रवि कुमावत, अमित कुमावत, विकास सैनी आदि ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048724


