[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री राम गौशाला में मकर संक्रांति पर दान–पुण्य और सम्मान समारोह, मिला लाखों का सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री राम गौशाला में मकर संक्रांति पर दान–पुण्य और सम्मान समारोह, मिला लाखों का सहयोग

श्री राम गौशाला में मकर संक्रांति पर दान–पुण्य और सम्मान समारोह, मिला लाखों का सहयोग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोनू सिंह 

गुढ़ागौड़जी  : छावसरी स्थित श्री राम गौशाला में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दान–पुण्य एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गौसेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह के दौरान गौशाला को लगभग 1.50 लाख रुपये की नकद राशि तथा करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य का पशु आहार सहयोग स्वरूप प्राप्त हुआ। वहीं उबली धाम के महंत जी ने गौशाला के प्रवेश द्वार निर्माण हेतु 4.50 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराने की घोषणा कर गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

कार्यक्रम में गौशाला की पूर्व एवं वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे दिन गौशाला परिसर में श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही बनी रही। करीब 1000 से अधिक लोगों ने गौशाला का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और कार्यसमिति के प्रयासों की सराहना की।

श्री राम गौशाला कार्यसमिति, छावसरी ने गौशाला विकास में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनसहयोग से गौशाला की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है। आने वाले समय में गौशाला को और अधिक सुव्यवस्थित, सुंदर एवं दर्शनीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77