[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा का समापन

राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा का समापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा का चूरू उपजोन के चार जिलों चूरू, झुंझुनूं, सीकर एवं बीकानेर के गायत्री परिजनों की सहभागिता से नवलगढ़ में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने राष्ट्र व समाज के उत्थान तथा गायत्री मिशन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

समापन अवसर पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र के माध्यम से हजारों आहुतियां अर्पित कर सभी के सद्बुद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रातःकाल से ही विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं का नवलगढ़ आगमन जारी रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ओलखा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने झुंझुनूं जिले की गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह में शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि राम सिंह राठौड़, प्रांतीय संगठन समन्वयक गोपाल स्वामी, उपजोन समन्वयक बालदान सिंह चारण सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचस्थ रहे।

मुख्य वक्ता राम सिंह राठौड़ ने कहा कि गायत्री के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने ‘हम सुधरेंगे युग सुधरेगा’ के संदेश को अपनाकर सदाचार, सेवा और संस्कारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिले, ब्लॉक एवं क्षेत्र स्तर पर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। साथ ही नवलगढ़ गायत्री परिवार के ट्रस्टी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह, माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागी बनने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77