[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पार्क के पास युवक का शव मिला:वेल्डिंग कारखाने में करता था काम, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

चूरू में पार्क के पास युवक का शव मिला:वेल्डिंग कारखाने में करता था काम, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

चूरू में पार्क के पास युवक का शव मिला:वेल्डिंग कारखाने में करता था काम, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में बुधवार सुबह रामचंद्र पार्क के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक एक वेल्डिंग कारखाने में काम करता था। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

पुलिस ने शव की शिनाख्त चूरू के गांव पीथीसर निवासी लालचंद सुथार के रूप में की। मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन के जरिए हुई। लालचंद रतनगढ़ में हुडेरा फांटा के पास स्थित एक वेल्डिंग कारखाने में कार्यरत था।

लालचंद की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वह रामचंद्र पार्क के पास कैसे और कब पहुंचा, यह भी जांच का विषय है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों के आने और रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू करेगी। फिलहाल, मृतक का शव जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22