[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कुत्ते की गोली मारकर हत्या:लहूलुहान हालत में दौड़ते हुए आया डॉग, कुछ देर में दम तोड़ा; शरीर पर 2 जगह निशान मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कुत्ते की गोली मारकर हत्या:लहूलुहान हालत में दौड़ते हुए आया डॉग, कुछ देर में दम तोड़ा; शरीर पर 2 जगह निशान मिले

सीकर में कुत्ते की गोली मारकर हत्या:लहूलुहान हालत में दौड़ते हुए आया डॉग, कुछ देर में दम तोड़ा; शरीर पर 2 जगह निशान मिले

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी। कुत्ते के शरीर पर 2 जगह गोली लगने के निशान मिले हैं। कुत्ता लहूलुहान हालत में दौड़ते हुए एक मकान के बाहर आकर गिरा, जहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने घायल कुत्ते का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने कुत्ते की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए पशु अस्पताल भिजवाया। मामला दादिया थाना इलाके के रामनगर का है।

ASI रोहिताश्व कुमार ने बताया- गुंगारा इलाके के रामनगर में एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। उसके शरीर से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंचकर जांच की तो कुत्ते के शरीर पर 2 जगह गोली मारने के निशान मिले। पोस्टमॉर्टम में पता चलेगा कि कुत्ते को कितनी गोलियां मारी गई।

ASI ने बताया- मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि यह डॉग उनका नहीं था। फिलहाल इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। अभी तक मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई करेंगे।

देखिए घटनाक्रम की PHOTOS…

कुत्ता लहूलुहान हालत में दौड़कर आया और मकान के बाहर गिर गया।
कुत्ता लहूलुहान हालत में दौड़कर आया और मकान के बाहर गिर गया।
कुत्ते के शरीर पर 2 गोली लगने के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुत्ते के शरीर पर 2 गोली लगने के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad