[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली पुलिस ने महिला से लूट का खुलासा किया:32 दिन बाद इंदौर से आरोपी गिरफ्तार, चाकू की नोक पर की थी वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली पुलिस ने महिला से लूट का खुलासा किया:32 दिन बाद इंदौर से आरोपी गिरफ्तार, चाकू की नोक पर की थी वारदात

रानोली पुलिस ने महिला से लूट का खुलासा किया:32 दिन बाद इंदौर से आरोपी गिरफ्तार, चाकू की नोक पर की थी वारदात

रानोली : सीकर के रानोली पुलिस ने महिला से लूट के एक मामले में 32 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। रींगस सीओ दीपक गर्ग ने मंगलवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया। यह कार्रवाई सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक आईपीएस के निर्देशन और रानोली थाना अधिकारी रामलाल के नेतृत्व में की गई।

सीओ दीपक गर्ग ने बताया कि घटना 11 दिसंबर 2025 को हुई थी। आरोपी पार्सल देने के बहाने महिला के घर में घुसा। उसने महिला को अकेला पाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद चाकू की नोक पर कानों के झुमके, गले की चेन और नकदी लूटकर फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और एमओबी टीम द्वारा किया गया। आरोपी की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं और लगभग 200 किलोमीटर के दायरे में 450 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

सीओ ने बताया कि इस मामले में रानोली थाने के कॉन्स्टेबल चंद्रभान की अहम भूमिका रही। चंद्रभान ने गहन जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। तकनीकी साक्ष्य और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवचंद पुत्र प्रभुदयाल, जाति कुमावत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रानोली थाना क्षेत्र की वेद की ढाणी का निवासी है। सीओ दीपक गर्ग ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। आने वाले दिनों में इससे जुड़ी अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस लूटे गए माल की बरामदगी और संभावित साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad