[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चाइनीज मांझे की 15 चरखियां जब्त:मकर संक्रांति से पहले प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

चाइनीज मांझे की 15 चरखियां जब्त:मकर संक्रांति से पहले प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

चाइनीज मांझे की 15 चरखियां जब्त:मकर संक्रांति से पहले प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नेछवा : मकर संक्रांति पर्व से पहले प्रशासन ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान में करीब 15 चाइनीज मांझे की चरखियां जब्त की गईं। यह अभियान लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें तहसीलदार फाहरुख अली, थानाधिकारी राजा राम लेघा और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमावत सहित नगरपालिका एवं पुलिस के कर्मचारी शामिल थे।

संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों जैसे पुराने बस स्टैंड, घंटाघर, न्यामा बाजार और ईदगाह मस्जिद क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में दुकानों की तलाशी ली। इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। यह अभियान इसी प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चलाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad