[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : दिल में छेद वाले जिले के 39 बच्चों का होगा निशुल्क इलाज : बच्चों को परिजनों के साथ जयपुर के लिए किया रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : दिल में छेद वाले जिले के 39 बच्चों का होगा निशुल्क इलाज : बच्चों को परिजनों के साथ जयपुर के लिए किया रवाना

दिल में छेद वाले जिले के 39 बच्चों का होगा निशुल्क इलाज : बच्चों को परिजनों के साथ जयपुर के लिए किया रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले भर के दिल में छेद की बीमारी वाले 39 बच्चों को ईलाज के लिये शनिवार को जयपुर रवाना किया गया। शनिवार को दिल के छेद की बीमारी वाले 39 बच्चों व उनके परिजनों को दो एसी कोच बसों से सीएमएचओ ऑफिस से सीएमएचओ डॉ राजकुमार डाँगी ने रवाना किया। बस के साथ में डॉ श्यामप्रताप देवेन्द्र शेखावत ,राम सिंह फार्मासिस्ट को भेजा गया है। डॉ डाँगी ने बताया कि इन बच्चों की फाइनल जांच कर उन्हें ऑपरेशन की डेट दी जाएगी, जिसके बाद इनके निःशुल्क ऑपरेशन किये जायेंगे। दिल के छेद की बीमारी के निःशुल्क ऑपरेशन होने जा रहे कि सूचना पर बच्चे और उनके परिजन काफी खुश नजर आये।

इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह, एडीएनओ डॉ अनिल सोहू, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र जांगिड़, डॉ सतेंद्र राहड़, डॉ रविन्द्र शर्मा, डॉ अजीत पूनिया डीईआईसी मैनेजर प्रदीप ऐचरा, रामकृष्ण सिंह सहित आरबीएसके के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22