सुजानगढ़ में ‘सामूहिक निकाह सम्मेलन’:40 जोड़ों का होगा निकाह, 20 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल
सुजानगढ़ में ‘सामूहिक निकाह सम्मेलन’:40 जोड़ों का होगा निकाह, 20 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में मुस्लिम छींपा समाज समिति द्वारा रविवार को सामूहिक निकाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शहर के एनके लोहिया स्टेडियम में 40 जोड़े निकाह के बंधन में बंधेंगे।
विभिन्न राज्यों के लोग शामिल होंगे
यह समिति का तीसरा सामूहिक निकाह सम्मेलन है। इसमें राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से जोड़े शामिल होंगे, जिनमें 20 से अधिक जोड़े सुजानगढ़ के निवासी हैं। समिति अध्यक्ष हाजी ज्यान मोहम्मद भाटी ने बताया कि सम्मेलन में लगभग 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाज के लोग पहुंचेंगे।
कई सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर उप सचिव मो. इरफान टाक, खजांची हनीफ राव, सचिव रफीक भाटी, आरिफ टाक, अख्तर टाक, आवेश राव, सद्दाम टाक, साजिद भाटी और अनीश जिनवा सहित समाज के अन्य सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048426


