[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग जोरों पर, पुलिस वर्दी में नजर आईं तापसी पन्नू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग जोरों पर, पुलिस वर्दी में नजर आईं तापसी पन्नू

नवलगढ़ में फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग जोरों पर, पुलिस वर्दी में नजर आईं तापसी पन्नू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : शेखावाटी अंचल के ऐतिहासिक शहर नवलगढ़ में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग चल रही है। शहर के प्रतिष्ठित जयपुरिया स्कूल परिसर में चल रही इस शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू पुलिस की वर्दी में नजर आईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रशंसक मौके पर पहुंच गए।

फिल्म की शूटिंग को लेकर नवलगढ़ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शूटिंग स्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटती रही, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, 11 जनवरी को फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के भी नवलगढ़ पहुंचने की संभावना है, जिससे शहर में फिल्मी माहौल और भी ज्यादा रौनक भरा हो सकता है। यदि सोनाक्षी सिन्हा का आगमन होता है तो यह नवलगढ़ के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

उल्लेखनीय है कि नवलगढ़ अपनी भव्य हवेलियों, ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत लोकेशनों के कारण पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग का गवाह बन चुका है। एक बार फिर फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग से नवलगढ़ सुर्खियों में है और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad