[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में आर्मी जवान के घर में चोरी:लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में आर्मी जवान के घर में चोरी:लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

चिड़ावा में आर्मी जवान के घर में चोरी:लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में बीती रात एक आर्मी जवान के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मकान पर ताला देख चोरों ने उठाया फायदा

यह वारदात चिड़ावा के पिलानी बाईपास पर पार्षद राजेंद्र कोच के फार्म हाउस के सामने हुई। आर्मी से रिटायर्ड गोठ निवासी सुरेंद्र श्योराण ने बताया- उनके पुत्र हवलदार (ईएमई) मुकेश और राकेश ने यहां मकान बना रखा है। चोरी के समय मकान पर ताला लगा हुआ था।

पड़ोसी ने चोरी होने की सूचना

सुरेंद्र श्योराण के अनुसार, उनके पुत्र राकेश बावलिया बाबा के मेले के लिए 29 दिसंबर को चिड़ावा आए थे और दो दिन रुकने के बाद जयपुर ड्यूटी पर चले गए थे। गुरुवार सुबह पास से गुजर रहे नंदू नागौरी ने मकान का गेट खुला देखा, जिसके बाद उन्होंने राकेश को सूचना दी। राकेश ने टाइल्स विक्रेता महताब योगी को जानकारी दी और फिर सुरेंद्र कुमार श्योराण ने चिड़ावा आकर मकान की स्थिति संभाली।

27 हजार नकद और ज्वेलरी चोरी

चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारियों व संदूक को खंगाल डाला। सुरेंद्र श्योराण ने बताया- 27 हजार रुपए नकद, 11-11 हजार रुपए की नोटों की दो मालाएं, सोने की दो अंगूठी, एक चेन और चांदी की दो पायजेब चोरी हुई हैं। चोरी हुए अन्य सामान की विस्तृत जानकारी राकेश के आने के बाद ही मिल पाएगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। शहर के रिहायशी इलाके में हुई इस चोरी की वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad