चूरू में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मानसिक रूप से था परेशान, पत्नी बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी
चूरू में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मानसिक रूप से था परेशान, पत्नी बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी
रतनगढ़ : जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के पड़िहारा गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर गवर्नमेंट जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने मृतक के भाई गंगाधर प्रजापत (49) की रिपोर्ट पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की। गंगाधर ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई सत्यनारायण प्रजापत (37) अलग-अलग मकान में रहते थे।
सत्यनारायण की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। घटना के समय उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पीहर राजलदेसर गई हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच थानाधिकारी गौरव खिड़िया कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035357


