[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में अवकाश अब 10 जनवरी तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में अवकाश अब 10 जनवरी तक

शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में अवकाश अब 10 जनवरी तक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर शीत लहर को देखते हुए जिले के राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों में अध्यनरत प्री प्राइमरी से 8 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी, 2026 तक अवकाश घोषित किया है। जिला कलक्टर ने सभी शिक्षा अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए हैं। सीडीईओ संतोष महर्षि ने बताया कि पूर्व में कक्षा 06 से 08 तक के लिए 07 जनवरी, 2026 तक ही अवकाश घोषित किया गया था। अब अवकाश को बढ़ाते हुए 10 जनवरी, 2026 तक किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे तथा परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि निर्देशों की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Articles