[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में 10 लाख की लागत से बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी: शिलान्यास व भूमि पूजन संपन्न, पार्क का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में 10 लाख की लागत से बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी: शिलान्यास व भूमि पूजन संपन्न, पार्क का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण

जसरापुर में 10 लाख की लागत से बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी: शिलान्यास व भूमि पूजन संपन्न, पार्क का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के मुख्य बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी पार्क में एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा इस परियोजना पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए होगी। इसके साथ ही पार्क का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

सरपंच मंजू देवी और समाजसेवी झंडू राम गुर्जर ने बताया कि अब तक गांव के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। नई लाइब्रेरी से छात्रों को गांव में ही पढ़ाई का शांत माहौल मिलेगा।

बुधवार को लाइब्रेरी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी झंडू राम गुर्जर ,सावलराम सेडूका, रंजीत योगी, जगमाल सिराधना, श्याम सुंदर योगी, रमाकांत पुजारी, करण सिंह, हरि सिंह जाट, सुल्तान चनेजा, छांगूराम किरोड़ी, अमीलाल धानिया, छोटू बंजारा, घीसाराम जांगिड़, छगनलाल शर्मा, भाताराम जांगिड़ मुख्य अतिथि रहे। पंडित विकास पटनिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया, जिसके बाद यजमानों ने शिलान्यास किया।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लाइब्रेरी से छात्रों का शहरों में आने-जाने का समय बचेगा, जिसका उपयोग वे पढ़ाई में कर सकेंगे। पार्क के सौंदर्यीकरण से गांव को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा।

इस अवसर पर किशोरी लाल जांगिड़, राजेश जलन्द्रा, शिवकुमार सिरोलिया, सुनील चनेजा, सत्यनारायण सुरोलिया, सुभाष केड़िया, कालू सोनी, मोतीलाल जोशी, प्रभुदयाल भार्गव, जयचंद टेलर, भगवानाराम, पिंटू टेलर, सुरेन्द्र जांगिड़ समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles