[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में लॉरेंस गैंग की धमकी से हड़कंप, विदेशी नंबर से आया कॉल, अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में लॉरेंस गैंग की धमकी से हड़कंप, विदेशी नंबर से आया कॉल, अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ

श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से 3 करोड़ की रंगदारी मांगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी में एक बार फिर गैंगस्टरों की धमकियों से दहशत का माहौल बन गया है। शेखावाटी सहित प्रदेशभर में लॉरेंस गैंग और रोहित गोदारा गैंग द्वारा व्यापारियों व आम नागरिकों को रंगदारी के लिए धमकियां देने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान के पुत्र मानवेंद्र सिंह चौहान से जुड़ा है, जिन्हें 3 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी रविवार को दोपहर करीब 4 बजकर 29 मिनट पर मानवेंद्र सिंह चौहान के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य “हरी बॉक्सर” बताते हुए 3 करोड़ रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर गोली मारने या बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

बताया जा रहा है कि शेखावाटी क्षेत्र में अब तक 10 से अधिक लोगों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। अकेले खाटूश्यामजी कस्बे में यह तीसरा मामला है। इससे पहले खाटू सहकारी समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर पुनिया और खाटूधाम के बड़े अनाज व्यापारी पूरणमल हरनाथका को भी गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं।

साधारण नागरिक होने की कही बात

मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वे कोई हाई प्रोफाइल व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक साधारण नागरिक हैं। धमकी भरा कॉल आने के बाद वे घबरा गए और परिजनों से चर्चा कर खाटूश्यामजी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

सुरक्षा गार्ड उपलब्ध, जांच तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मानवेंद्र सिंह को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाया है। खाटूश्यामजी थाना अधिकारी पवन चौबे ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से की जा रही है। अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

गैंगस्टरों की लगातार मिल रही धमकियों से न केवल खाटूश्यामजी बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र में आमजन और व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22