[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बिसाऊ : लोहा पिघलाने की भट्‌टी में गला दी लाखों की ज्वेलरी:रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपियों को पहले पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबिसाऊराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बिसाऊ : लोहा पिघलाने की भट्‌टी में गला दी लाखों की ज्वेलरी:रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपियों को पहले पकड़ा

लोहा पिघलाने की भट्‌टी में गला दी लाखों की ज्वेलरी:रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपियों को पहले पकड़ा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-बिसाऊ : झुंझुनूं की बिसाऊ पुलिस ने बंद मकान से चोरी के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चूरू निवासी तौफीक पुत्र अनवर अली लुहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी किए लाखों के जेवरात को भट्‌टी में गलाकर नष्ट कर दिया था।

पुलिस ने जेवरातों को गलाने में काम में लिए गए औजार भी बरामद किए हैं। इससे पहले बिसाऊ पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से चोरी की गई राशि तीन लाख 77 हजार रुपए नगद सहित सोना-चांदी के जेवरात तथा घटना के दौरान काम ली गई बाइक को बरामद की थी।

थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी मो. जाकिर खान ने 20 मार्च को रिपोर्ट दी कि उनका घर स्टेशन रोड पर है। 15 मार्च को सुबह घर के ताला लगाकर परिवार सहित दिल्ली चला गया। जब वापस लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। घर में रखे नगदी व जेवरात गायब थे।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने भादरा निवासी शमशाद खान व मो. जावेद को चूरू शहर से गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी और नकबजनी की दो दर्जन वारदात करना कबूला था है। चूरू शहर में 15, रामगढ सेठान में 7, सरदारशहर, मुरलीपुरा जयपुर में वारदात करना कबूल किया है। जिसमें आरोपियों ने चूरू शहर में चार मंदिर तथा सरदारशहर में एक मंदिर के अन्दर दान पात्र तोड़कर नगदी राशि चोरी चुराई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22