चिड़ावा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:पिकअप में अवैध लकड़ी भरकर हरियाणा ले जाई जा रही थी; नाकाबंदी पर पकड़ा
चिड़ावा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:पिकअप में अवैध लकड़ी भरकर हरियाणा ले जाई जा रही थी; नाकाबंदी पर पकड़ा
चिड़ावा : राजस्थान वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए को एक पिकअप जब्त की। यह कार्रवाई सीसीएफ जयपुर की फ्लाइंग टीम और चिड़ावा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुल्ताना-अरड़ावता रोड पर की।
हरियाणा ले जाई जा रही थी लकड़ी
वन विभाग को सूचना मिली थी कि नवलगढ़ से अवैध रूप से लकड़ी भरकर एक पिकअप हरियाणा ले जाई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर, सीसीएफ फ्लाइंग के रेंजर सूरजमल और चिड़ावा रेंजर सुमन ने अपने स्टाफ के साथ सुल्ताना-अरड़ावता मार्ग पर नाकाबंदी की।
नाकाबंदी पर तलाशी के दौरान जब्त की पिकअप
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में पिकअप में अवैध लकड़ियां भरी पाई गईं। पिकअप चालक कर्मवीर, जो नवलगढ़ का निवासी है, मौके पर लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस कार्रवाई में चिड़ावा की क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंजर सुमन, सीसीएफ फ्लाइंग जयपुर के रेंजर सूरजमल, वनपाल मुकेश कुमार, सहायक वनपाल सुशीला रणवा और फॉरेस्ट गार्ड प्रकाश आनंद शामिल थे। जिला विशेष टीम (DST) ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043020


