[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी की संवेदनशीलता, वृद्धा झिमकौरी देवी की पीड़ा को तुरंत दूर किया, चारों बेटे वृद्धा को रखने से कर रहे थे इनकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी की संवेदनशीलता, वृद्धा झिमकौरी देवी की पीड़ा को तुरंत दूर किया, चारों बेटे वृद्धा को रखने से कर रहे थे इनकार

जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी की संवेदनशीलता, वृद्धा झिमकौरी देवी की पीड़ा को तुरंत दूर किया, चारों बेटे वृद्धा को रखने से कर रहे थे इनकार : खाता विभाजन कर झिमकौरी देवी को हक दिलवाने के लिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : झुंझुनू जिले के गुढ़ा नगर पालिका में महंगाई राहत शिविर और प्रशासन शहरों के संग कैंप के दौरान जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी की संवेदनशीलता देखने को मिली। कैंप में निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर कुड़ी के पास सांवलका की ढाणी की वृद्धा झिमकौरी देवी अपनी फरियाद लेकर पहुंची और बताया कि उनके चारों बेटे ही उन्हें रखने से इंकार कर रहे हैं। उन्हें खाना भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत को वृद्धा के समस्त दस्तावेज देखकर उनकी कृषि भूमि का खाता विभाजन कर झिमकौरी देवी के नाम इंतकाल दर्ज करने के निर्देश दिए। ताकि वे अपना गुजर-बसर कर सकें। साथ ही जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने अधिकारियों को भरण पोषण का वाद दायर करवाने के निर्देश भी दिए। ताकि वृद्धा झिमकौरी देवी का भरण पोषण, सम्मानजनक जीवन यापन और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस पर झिमकोरी देवी को काफी संतोष मिला, उनके चेहरे पर राहत के भाव दिखे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad