[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान नहीं हों, शत-प्रतिशत लाभार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन : जिला कलक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान नहीं हों, शत-प्रतिशत लाभार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन : जिला कलक्टर

जिला कलक्टर कुड़ी ने किया महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : महंगाई राहत शिविरों में लाभार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान नहीं हों। शत प्रतिशत लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। लाभार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसीलिए हर ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के वार्ड में 2 दिन का अस्थाई कैंप लगाया गया है। ताकि सभी लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो सके। इसके बाद भी यदि कहीं कोई लाभार्थी रजिस्ट्रेशन से वंचित रहते हैं, तो वे जिले में संचालित 70 स्थाई महंगाई राहत शिविरों में कहीं भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह शिविर 30 जून तक चलाए जाएंगे और योजनाओं का लाभ राज्य सरकार द्वारा तय तिथि से ही मिलेगा, भले ही रजिस्ट्रेशन किसी भी तारीख को करवाया जाए। फिर भी यदि जरूरत पड़ी, तो महंगाई राहत शिविर 30 जून से आगे भी जारी रखे जा सकते हैं। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने यह बात मंडावा की ग्राम पंचायत भोजासर, नवलगढ़ की ग्राम पंचायत चेलासी, उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत पोसाणा और दुड़िया में आयोजित शिविरों में कही। उन्होंने शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं गुढ़ा नगर पालिका में आयोजित महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था माकूल करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिए।

चेलासी में आयोजित शिविर में प्रधान दिनेश सुंडा ने महंगाई राहत कैंप से जुड़ी कामधेनु योजना को पशुपालक किसानों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि कामधेनु योजना के तहत पशुओं का निशुल्क बीमा करवाने से लम्पी जैसी महामारी की स्थिति में किसानों को संबल मिल सकेगा। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी के निरीक्षण दौरे के दौरान नवलगढ़ उपखंड अधिकारी सुमन सोनल, उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी राम सिंह राजावत और पीआरओ हिमांशु सिंह साथ रहे।

राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को मिली है महंगाई से राहत : गुढ़ा

ग्राम पंचायत पोसाणा में आयोजित महंगाई राहत शिविर में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार की 10 फ्लैगशिप कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को महंगाई से राहत मिली है। इन 10 योजनाओं का लाभ केवल एक जन आधार कार्ड और बेहद कम दस्तावेज से उठाया जा सकता है। गुढ़ा ने कहा कि कृषि बिजली और घरेलू बिजली के बिल में राहत देने से आमजन में काफी खुशी व्याप्त है। उन्होंने इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad