सरदारशहर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा:तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की 8 बाइक और बरामद की
सरदारशहर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा:तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की 8 बाइक और बरामद की
सरदारशहर : सरदारशहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 9 चोरीशुदा बाइक ें बरामद की हैं।
घर के बाहर से चुराई थी बाइक
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया- यह कार्रवाई 1 जनवरी 2026 को भंवरलाल जाट निवासी करणसर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई। भंवरलाल ने बताया था कि 31 दिसंबर 2025 की रात को उनके घर के बाहर, पांच भाई चौक सरदारशहर से उनकी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। इस संबंध में थाना सरदारशहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार आरपीएस और वृताधिकारी कुलदीप वालिया आरपीएस के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गईं। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई (पु.नि.) और महेंद्र सिंह (सउनि) के नेतृत्व में इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी व आसूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने बाइक चोरी में शामिल सुनील सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र राम सिंह (निवासी कल्याणपुरा बिदावतान, सरदारशहर), सुमित पुत्र श्यामलाल (उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 20, टिब्बी, हनुमानगढ़) और रवि पुत्र राम सिंह (उम्र 26 वर्ष, निवासी कल्याणपुरा बिदावतान, सरदारशहर) को गिरफ्तार किया।
चोरी की 8 और बाइक बरामद हुई
गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गई बाइक के साथ-साथ अन्य अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 8 बाइक भी बरामद की गईं। सभी बाइक को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया है।
पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों, सह-अपराधियों और संभावित बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल लीलाधर (1249) की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में महेंद्र सिंह, धन्नाराम, ताराचंद, लीलाधर और शिव कुमार शामिल थे।
पुलिस ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें, हमेशा लॉक का प्रयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को दें। पुलिस का मानना है कि जनता का सहयोग ही अपराध पर निर्णायक प्रहार का सबसे मजबूत हथियार है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043023


