[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मध्यप्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किए बाबा श्याम के दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मध्यप्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किए बाबा श्याम के दर्शन

मध्यप्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किए बाबा श्याम के दर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में रविवार को मध्यप्रदेश सरकार के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। मंत्री कंषाना ने श्री श्याम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाया और देश-प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि तथा किसानों के कल्याण की कामना की।

खाटूधाम पहुंचने पर नायब तहसीलदार सोमेन्द्र सिंह एवं पटवारी रोहिताश सेपट द्वारा मंत्री कंषाना की अगवानी की गई। वहीं श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंत्री कंषाना ने कहा कि खाटूधाम आकर विशेष आत्मिक शांति की अनुभूति होती है और बाबा श्याम की कृपा से ही जनकल्याण के कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने बाबा से सभी किसानों और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

Related Articles