[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में गंदे पानी की सप्लाई:ग्रामीणों ने विरोध कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में गंदे पानी की सप्लाई:ग्रामीणों ने विरोध कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की

सिंघाना में गंदे पानी की सप्लाई:ग्रामीणों ने विरोध कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में रविवार को ग्रामीणों ने नलों में गंदे पानी की आपूर्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शुद्ध पेयजल की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। यह समस्या कस्बे के वार्ड नंबर 8, बुहाना रोड पर काफी समय से बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार जलदाय विभाग द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

कस्बे में विभाग द्वारा चार दिन में एक बार पेयजल की आपूर्ति की जाती है, जिसमें भी गंदा और बदबूदार पानी आता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पिछले दो माह से बनी हुई है, और बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

गंदे पानी की आपूर्ति के कारण मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उपखंड अधिकारी (एसडीएम) से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेगा। यदि इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ, तो उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में सुबे सिंह, मगन लाल, सुमित्रा, सरोज, ऊषा, सुमन, मनीषा, चंद्रावली, चिड़िया देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles