मदरसा दारूल उलूम सैयदना तौकीर हसन चिश्ती में महफिल-ए-मिलाद, जलसा का आयोजन
इसी मदरसे से हाफिज हुए मोलाना जाकिर ने अपने बेटे सुलेमान को हाफिज बनाया बाप और बेटे ने यहीं से तालीम हासिल की
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर सैनिक बस्ती स्थित मदरसा दारुल उलूम सैयदना तौकीर हसन चिश्ती में कुरआन शरीफ का मुकम्मल होना छात्रों द्वारा कठ्न्थ याद करना हाफ़िज़- ए- कुरआन होने पर एक अजीम ओ शान महफ़िल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मदरसा के सदर हाजी उस्मान गनी दिलावर खानी ने की कार्यक्रम में खास मेहमान हजरत सैयद मुमताज शाह एवं सैयद मकबूल साहब मौजूद रहे मदरसा के छात्रों ने नाते पाक प्रस्तुत की हिफज करने वाले तीन छात्रों का फूल माला व साफा बांधकर सम्मान किया गया जिसमें हाफिज सुलेमान, हाफिज अरमान, हाफिज ओवैस, का खास मेहमानों ने स्वागत किया। मदरसा के प्रिंसिपल मुफ्ती गुलशेर रजा मिस्बाही ने सभी आए हुए मेहमानों का फूल मालाओं से स्वागत किया। आपने कहा मिलाद-ए-महफिल में खास तिलावत-ए-कुरान की आयतो से आगाज़ किया जाता है और अल्लाह की तारीफ और हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में कलाम यानी हम्द ओर नात पढ़ें जाते हैं। दुआ-ए-खत्म -ए -कुरान यह सबसे खास वक्त होता है जब कुरान पूरा होने की खुशी में अल्लाह से मगफिरत और बरकत की दुआ मांगी जाती है। नसीहत-ओलमा या बड़े बुजुर्ग कुरान की तालीमात पर अमल करने की ताकिद करते हैं। तबरूक-अंत में मेहमानों के लिए प्रसाद, मिठाई, शिरनी या खाने का इंतजाम होता है। अल्लाह हमारे इस कोशिश को कबूल फरमाए और कुरान की रोशनी आपके घर और दिल में हमेशा कायम रखें। रोनके स्टेज पर मौलाना फैजान, मौलाना सहाबुद्दीन, मौलाना शब्बीर, मौलाना याकूब, कारी कुर्बान अली , हाफ़िज़ अब्बास,मौलाना अहमद अली, मौलाना शाकिर, हसनैन, एवं मदरसा कमेटी के सदर हाजी उस्मान गनी खां ,मोहम्मद सलीम खां सर्वा, हाजी जमालुद्दीन, साबिर खान आदि मौजूद रहे। अल्लामा सैयद साहब ने दुआ की और सलातो -सलाम के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ प्रिंसिपल मुफ्ती गुलशेर रज्जा ने आए हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037506


