चारावास की बेटी प्रिया शर्मा की बड़ी सफलता: यूपीएससी में चयनित होकर केंद्रीय मेडिकल ऑफिसर बनी,गांव में हुआ भव्य स्वागत
चारावास की बेटी प्रिया शर्मा की बड़ी सफलता: यूपीएससी में चयनित होकर केंद्रीय मेडिकल ऑफिसर बनी,गांव में हुआ भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चारावास गांव की बेटी प्रिया शर्मा पुत्री सांवरमल शर्मा के यूपीएससी के माध्यम से केंद्रीय मेडिकल ऑफिसर पद पर चयन होने से गांव में हर्ष और गौरव का माहौल बना हुआ है। चयन के पश्चात गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रिया शर्मा का साफा पहनाकर एवं मिठाई बांटकर सम्मान किया।
प्रिया शर्मा के पिता सांवरमल शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। प्रिया ने प्रारंभिक शिक्षा चारावास के एक निजी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद सीकर के एक निजी कोचिंग संस्थान में तैयारी की तथा झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। एमबीबीएस के बाद उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन किया, जिसके परिणामस्वरूप केंद्रीय मेडिकल ऑफिसर पद पर चयन हुआ।

सांवरमल शर्मा सरकारी अध्यापक हैं, जबकि प्रिया की माता मुनेश देवी गृहिणी हैं। प्रिया शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों और गुरुओं को दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शुरू से ही उनकी इच्छा जनसेवा करने की रही है, इसी उद्देश्य से उन्होंने मेडिकल लाइन को चुना। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर के रूप में लोगों की सेवा करना उनका मुख्य लक्ष्य है। साथ ही युवाओं से कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है।
सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने प्रिया शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अणतुराम शर्मा, गोपी कृष्ण शर्मा, पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, ईश्वर बोराण, महेंद्र बोराण, बलवीर बोराण, होशियार सिंह मांठ, सुल्तान जांगिड़, दीपक जांगिड़, मेहर चंद, केसर देवी, सरोज देवी, मुनेश देवी, पिंकी देवी, राजफुल देवी, सुनील देवी, बनारसी देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043424


