दोरादास पंचायत गठन के बाद विधायक राजेन्द्र भाम्बू का भव्य स्वागत
सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का ऐतिहासिक समापन
झुंझुनूं : दोरादास को नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र में ख़ुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्राम पंचायत क्षेत्र की अवाम द्वारा झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू का भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने रैली के रूप में विधायक का जोशीले अंदाज़ में अभिनंदन करते हुए उन्हें स्वागत स्थल तक पहुँचाया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात विधायक राजेन्द्र भाम्बू द्वारा सूर्य जल मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह जनोपयोगी निर्माण उत्रासर निवासी भामाशाह एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणेश सिंह शेखावत द्वारा अपने माता-पिता की याद में करवाया गया है। यह जल मंदिर ग्रामीणों के लिए पेयजल सुविधा का एक अहम केंद्र बनकर अवाम की ख़िदमत करेगा।

इसके उपरांत ग्राम पंचायत पातुसरी में आयोजित सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक और जनभागीदारी से ओतप्रोत माहौल में सम्पन्न हुआ। “नव उत्थान, नई पहचान” की भावना को साकार करते हुए विधायक ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पातुसरी क्षेत्र में लगभग 39 विकास कार्यों का फीता काटकर एवं शिलापट्ट से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया गया। इन तामीरी कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस मौके पर विधानसभा संयोजक मुकेश कड़वासरा, सह-संयोजक बाबूलाल माहिच, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वंभर पुनिया, गणेश सिंह शेखावत, गोपाल सिंह, पवन शर्मा, सुरेन्द्र भाम्बू, अर्जुन महला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारीगण एवं बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने क्षेत्र में सुशासन, विकास और जनसेवा के प्रति सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की मज़बूत क़यादत और प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से उजागर किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035678
