[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओम कॉलोनी रेलवे फाटक के दोनों तरफ लगती है वाहनों की लंबी कतार, आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओम कॉलोनी रेलवे फाटक के दोनों तरफ लगती है वाहनों की लंबी कतार, आमजन परेशान

ओम कॉलोनी रेलवे फाटक के दोनों तरफ लगती है वाहनों की लंबी कतार, आमजन परेशान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रशासन की अनदेखी और मनमानी के कारण राह चलते लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूनिया कॉलोनी में बिसाऊ रेलवे फाटक के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे ही इस मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था बंद कर दी गई है। पुल के निर्माण का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। अधिकांश वाहन यहां ओम कॉलोनी रेलवे फाटक से गुजरते हैं। फाटक बंद होते ही यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। आमजन को काफी परेशान उठानी पड़ रही है। प्रशासन को बार बार अवगत करवा देने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसी तरह अग्रसेन नगर फाटक के पास वाहनों की लाइन देखी जा सकती है।आखिर प्रशासन सुध क्यों नहीं ले रहा है, यह बात समझ से बाहर है। चर्चा है कि उच्च अधिकारी सर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। उन्हें आमजन की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। यहां के जन प्रतिनिधि भी सब कुछ जानते हुए चुप बैठे हैं। यह सबसे बड़े दुर्भाग्य की बात मानी जा रही है। कुल मिलाकर चूरू प्रशासन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पीएम नरेंद्र मोदी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि सरकार द्वारा चूरू में उच्च अधिकारियों के रूम में खातर एकत्रित कर दी गई है। इस खाद में भ्रष्टाचार की फसल खूब पनप रही है।

Related Articles