[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस की प्राचीन बावड़ी बालाजी धाम का सौंदर्यीकरण:नगर पालिका ने करवाई देवी-देवताओं की चित्रकारी, श्रद्धालु ले रहे सेल्फी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस की प्राचीन बावड़ी बालाजी धाम का सौंदर्यीकरण:नगर पालिका ने करवाई देवी-देवताओं की चित्रकारी, श्रद्धालु ले रहे सेल्फी

रींगस की प्राचीन बावड़ी बालाजी धाम का सौंदर्यीकरण:नगर पालिका ने करवाई देवी-देवताओं की चित्रकारी, श्रद्धालु ले रहे सेल्फी

रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित प्राचीन बालाजी धाम की बावड़ी का नगर पालिका प्रशासन ने सौंदर्यीकरण कराया है। यहां देवी-देवताओं की आकर्षक चित्रकारी करवाई गई है, जिससे मंदिर और बाबा श्याम आने वाले श्रद्धालु बावड़ी पर रुककर इन चित्रों के साथ सेल्फी का आनंद ले रहे हैं।

नगर पालिका ने बावड़ी परिसर और पेयजल टंकी पर ये चित्रकारी करवाई है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के प्राचीन स्थल को नया रूप देना और श्रद्धालुओं के लिए इसे और अधिक आकर्षक बनाना है।

वार्ड पार्षद दीपा गंगावत ने सोमवार को प्राचीन बावड़ी धाम परिसर और पेयजल टंकी पर किए गए चित्रकारी कार्य का अवलोकन किया।
वार्ड पार्षद दीपा गंगावत ने सोमवार को प्राचीन बावड़ी धाम परिसर और पेयजल टंकी पर किए गए चित्रकारी कार्य का अवलोकन किया।

वार्ड पार्षद दीपा गंगावत ने सोमवार को प्राचीन बावड़ी धाम परिसर और पेयजल टंकी पर किए गए चित्रकारी कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी तहसीलदार महेश ओला का आभार व्यक्त किया।

पार्षद गंगावत ने बताया कि वार्ड नंबर 26 में स्थित ये प्राचीन बावड़ी बाबा श्याम के मंदिर के मुख्य मार्ग पर पड़ती है। इस मार्ग से गुजरने वाले श्याम श्रद्धालु अक्सर बावड़ी पर विश्राम करते हैं और पूजा-अर्चना भी करते हैं।

सौंदर्यीकरण के बाद ये बावड़ी रींगसवासियों सहित श्रद्धालुओं के उपयोग में आ रही है। यहां परिवार के साथ सेल्फी लेने का भी आनंद लिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में दिनभर अच्छी चहल-पहल बनी रहती है।

Related Articles