[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के बाजार में भिड़े दो सांड:15 मिनट तक बाधित रहा ट्रैफिक, राहगीरों के घायल होने का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के बाजार में भिड़े दो सांड:15 मिनट तक बाधित रहा ट्रैफिक, राहगीरों के घायल होने का खतरा

नीमकाथाना के बाजार में भिड़े दो सांड:15 मिनट तक बाधित रहा ट्रैफिक, राहगीरों के घायल होने का खतरा

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर में निराश्रित पशु इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। सोमवार दोपहर को खेतड़ी रोड़ पर दो सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान 15 मिनट तक सड़क पर आवाजाही बाधित रही।इस दौरान राहगीरों में दहशत फैल गई।

सांडों की लड़ाई के चलते रुका ट्रैफिक

सांडों के बीच यह लड़ाई सड़क के बीचों-बीच हुई, जिससे यातायात रुक गया। आसपास खड़े लोगों ने सांडों को भगाने के लिए उन पर पानी डाला, लेकिन सांड़ उनकी ओर दौड़ पड़े, जिसके बाद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

स्थानीय बोले-सांडों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं, विशेषकर सांडों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सांड़ अक्सर बाजार के बीच में लड़ते रहते हैं, जिससे राहगीरों के घायल होने का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक आवारा पशु मजदूरी रोड, शाहपुरा रोड और सब्जी मंडी के पास देखे जाते हैं। लोगों ने नगर पालिका से इन आवारा सांडों को शहर से बाहर ले जाने की मांग की है।

Related Articles