[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में खुले नाले से हादसे की आशंका:स्थानीय लोग हो रहे परेशान, व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में खुले नाले से हादसे की आशंका:स्थानीय लोग हो रहे परेशान, व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी

सरदारशहर में खुले नाले से हादसे की आशंका:स्थानीय लोग हो रहे परेशान, व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के कृष्णा बस स्टैंड से किसान छात्रावास की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर एक खुला नाला आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क के बीचों-बीच खुले इस नाले के कारण हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।

कई बाइक सवार गिरकर हुए घायल

स्थानीय दुकानदार जयप्रकाश ने बताया-इस खुले नाले की वजह से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद, नगर परिषद अधिकारियों द्वारा अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हालात नहीं सुधरने पर बाजार के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

इसी तरह, मजिस्ट्रेट आवास से मेगा हाईवे की ओर बुकनसर बास होते हुए जाने वाली मुख्य सड़क भी जगह-जगह से टूटी हुई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर परिषद सभापति ने दिया आश्वासन

इस संबंध में नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने बताया-उन्हें पहले इस समस्या की जानकारी नहीं थी। बाजार के कुछ व्यापारियों ने उन्हें इस बारे में अवगत कराया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर परिषद की एक टीम मौके पर भेजकर सर्वे कराया जाएगा और आमजन को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे।

Related Articles