चूरू में युवक के सुसाइड मामले में नया मोड़:मरने से पहले बनाया, पत्नी और मामा के अवैध संबंध के चलते दी जान
चूरू में युवक के सुसाइड मामले में नया मोड़:मरने से पहले बनाया, पत्नी और मामा के अवैध संबंध के चलते दी जान
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के एक गांव में 26 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। सुसाइड से पहले का युवक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी पर मामा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा रहा है, और इसी के चलते जान देने की बात कह रहा है।
शादी के 4 महीने बाद पत्नी-मामा में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ
वीडियो में राकेश नायक (26) ने बताया कि उसकी शादी 10 महीने पहले हुई थी। शादी के 4 महीने बाद ही उसकी पत्नी और मामा के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसने इस बारे में अपनी सास और ससुर से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी का ही पक्ष लिया।
दोनों को सख्त सजा दिलाने की मांग की
युवक ने वीडियो में यह भी बताया कि उसका मामा 3 बच्चों का पिता है। उसने अपने मामा से हाथ जोड़कर पत्नी से दूर रहने का अनुरोध किया, लेकिन उसकी बात का दोनों पर कोई असर नहीं हुआ। युवक ने कहा कि वह एक गरीब परिवार से है और उनके कुनबे में ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी। वह दोनों के संबंधों से बहुत आहत था, जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसने पुलिस प्रशासन से वीडियो के माध्यम से दोनों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।
मौत के 2 दिन बाद वजह सामने आई
गौरतलब है कि 27 दिसंबर को इस युवक का शव गांव बछरारा के खेत में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। 2 दिन बाद यह वीडियो सामने आने से युवक की मौत की वजह सामने आ पाई।
परिजनों को भेजा था वीडियो
रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि शनिवार 27 दिसंबर को राकेश ने फंदा लगाकर सुसाइड किया था। रविवार 28 दिसंबर को परिवार के लोग थाने में आये और वीडियो के बारे में बताया। परिजनों ने बताया कि राकेश ने उनको खुद के मोबाइल से यह वीडियो सेंड किया था। अब पुलिस ने परिजनों से राकेश का मोबाइल मंगवाया है। उसका मोबाइल आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
पिता ने भी किया था सुसाइड
राकेश की शादी अप्रैल 2025 में सीकर जिले के गांव सेकीसर की रीना के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से रीना अपने पीहर गई हुई थी। राकेश मजदूरी करता था। राकेश के पिता ने भी कुछ समय पहले फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। फिलहाल परिवार में वह न कमाने वाला इकलौता था। राकेश के 3 बहनों में 2 बड़ी और 1 छोटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035624
