[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में माली सैनी समाज की बैठक आयोजित: संगठन की मजबूती पर मंथन, बगड़ में 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई में माली सैनी समाज की बैठक आयोजित: संगठन की मजबूती पर मंथन, बगड़ में 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान

बबाई में माली सैनी समाज की बैठक आयोजित: संगठन की मजबूती पर मंथन, बगड़ में 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई में सोमवार को माली सैनी समाज संस्था की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री रहे, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सैनी ने अध्यक्षता की। बैठक में जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी नानुवाली बावड़ी, सरपंच रमेश सैनी, पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी, प्रोफेसर रितेश सैनी, महावीर सेठ, पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी, पंचायत समिति सदस्य नवरंग लाल सैनी, एडवोकेट सतीश सैनी और कैप्टन रतिराम सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।

मुख्य अतिथि महेन्द्र शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को मोतियों की तरह एक माला में पिरोकर एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में समाज की मजबूत भागीदारी से ही विकास की मुख्यधारा में समाज को प्रभावी स्थान मिल सकता है। शास्त्री ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए हर व्यक्ति की भूमिका अहम है और ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता आती है। साथ ही समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे लाकर उसे सहयोग देना सभी की जिम्मेदारी है।बैठक में 3 जनवरी को बगड़ के अशोकनगर में आयोजित होने वाले सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बबाई क्षेत्र के समाजबंधुओं को पीले चावल बांटकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया।कार्यक्रम का संचालन संजय पीटीआई, बबाई अध्यक्ष ने किया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सैनी ने बैठक में पधारे सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles