अरावली बचाने के लिए कांग्रेस ने निकाली रैली:मनरेगा का नाम बदलने का भी जताया विरोध
अरावली बचाने के लिए कांग्रेस ने निकाली रैली:मनरेगा का नाम बदलने का भी जताया विरोध
सुजानगढ़ : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रविवार को सुजानगढ़ के कांग्रेस कार्यालय से गांधी चौक तक जन जागरण रैली निकालकर विरोध जताया गया। रैली में विधायक मनोज मेघवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दमनकारी नीतियों पर उतारू है, इसलिए जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कांग्रेस हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विरोध दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरावली इस प्रदेश की धरोहर है। जिसे सरकार खत्म करने का काम कर रही है। ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे।
रैली में विद्याधर बेनीवाल, रामावतार मंगलहारा, प्रदीप तोदी, बजरंग सेन, उपसभापति अमित मारोठिया, इकबाल खान, कन्हैयालाल माली, पार्षद तरुण सियोता, मदनलाल सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043838


