पलसाना-गोवटी सड़क पर 11केवी खंभे से टकराई कार:दो टुकड़ों में टूटा, चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी
पलसाना-गोवटी सड़क पर 11केवी खंभे से टकराई कार:दो टुकड़ों में टूटा, चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रानौली : पलसाना-गोवटी मुख्य सड़क पर रविवार सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर कार 11 हजार केवी के बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा दो टुकड़ों में टूट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार कार तेज गति से चल रही थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक सड़क पर स्टंट कर रहा था, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
रानोली थाना पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस जानकारी के अनुसार कार चालक की पहचान रमेश पुत्र शंकर लाल के रूप में हुई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोवटी रोड पर बिजली के खंभे सड़क के बिल्कुल किनारे लगे हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खंभों को हटाने या सुरक्षित दूरी पर लगाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035687
