[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में खेत में पेड़ से फंदा लगाकर झूला युवक:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, आत्महत्या के कारणों को खुलासा नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

चूरू में खेत में पेड़ से फंदा लगाकर झूला युवक:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, आत्महत्या के कारणों को खुलासा नहीं

चूरू में खेत में पेड़ से फंदा लगाकर झूला युवक:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, आत्महत्या के कारणों को खुलासा नहीं

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के बछरारा गांव में शनिवार को एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतारा। शव को जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

बछरारा निवासी सुगनाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनके भाई के बेटे राकेश नायक (26) ने शनिवार दोपहर गांव में खेत के अंदर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad