[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में गैस सिलेंडर चोर गिरोह सक्रिय:एक रात में दो दुकानों में की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में गैस सिलेंडर चोर गिरोह सक्रिय:एक रात में दो दुकानों में की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

चिड़ावा में गैस सिलेंडर चोर गिरोह सक्रिय:एक रात में दो दुकानों में की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

चिड़ावा : चिड़ावा में गैस सिलेंडर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। झुंझुनूं बायपास रोड पर बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग चाय की दुकानों को निशाना बनाया और गैस सिलेंडर चुरा लिए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

रात को ढाई बजे की चोरी

दुकानदार प्रमोद सैनी ने बताया- बीती रात करीब ढाई बजे दो युवकों ने पहले उनकी दुकान का ताला तोड़ा और एक गैस सिलेंडर चुराकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पास की दूसरी चाय की दुकान का ताला तोड़कर वहां से भी एक सिलेंडर चुरा लिया।

दुकान के पास की थी रेकी

दुकानदार ने बताया- दो दिन पहले कुछ संदिग्ध युवक उनकी दुकान के आसपास रेकी करते देखे गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध युवक मुंह ढके हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। एक ही रात में चोरी की दो घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

मामला दर्ज, आरोपियों का तलाश शुरू

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिड़ावा पुलिस थानाधिकारी आसाराम गुर्जर ने बताया कि चोरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत चिड़ावा पुलिस थाने को दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad