[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंकुश चौधरी बने शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान के यूथ विंग के चूरू जिलाध्यक्ष

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंकुश चौधरी बने शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान के यूथ विंग के चूरू जिलाध्यक्ष

अंकुश चौधरी बने शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान के यूथ विंग के चूरू जिलाध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान की जिला इकाई द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अंकुश चौधरीको यूथ विंग का चूरू जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा एवं सहमति से की गई।इस संबंध में मंच के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकुश चौधरी लंबे समय से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। उन्होंने कहा कि अंकुश चौधरी में संगठनात्मक क्षमता, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यूथ विंग जिले में युवाओं को संगठित कर शहीद भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य प्रभावी रूप से करेगा।

Related Articles