संभाग स्तरीय आरोग्य मेले में आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या
करवाया योगाभ्यास, औषधीय पादपों की प्रदर्शनी में दिखा विशेष आकर्षण, प्रश्नोतरी में पूछे स्वास्थ्य विषयक प्रश्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन मैदान में चल रहे संभाग स्तरीय आरोग्य मेले में विविध गतिविधियों में आमजन सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। शुक्रवार को मेले में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। सांस्कृति संध्या में पंडित ललित व्यास, गजल गायक सुनील कुमार एवं डॉ. कमल वशिष्ठ ने प्रस्तृतियां दी। कार्यक्रम में अभिषेक चोटिया, सुरेश सारस्वत, श्रीराम पीपलवा, डॉ सत्यवीर सिंह, डॉ मनीष शर्मा, डॉ ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।

सहायक निदेशक डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को दिनभर आमजन में मेले के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला। आमजन ने दिनभर आयुष सेवाओं का लाभ उठाया और प्रश्नोत्तरी में भी काफी संख्या में भी हिस्सा लिया। शनिवार सवेरे योगाभ्यास करवाया गया तथा अंकुरित नाश्ते व यहां की प्राकृतिक हर्बल चाय लोगों में विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। मेले के दौरान रोग प्रतिरोधक काढ़ा और औषधीय पादपों की प्रदर्शनी में भी काफी रूचि रही। डॉ संतोष शेषमा ने योग तथा डॉ रमाकांत वर्मा ने स्वास्थ्य विषयक व्याख्यान दिया। रामसिंह बीका ने कविता वाचन किया। इस दौरान पदम सिंह, डॉ सत्यवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047781


