[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनशहर भागवत कथा में सुनाया उद्धव गोपी संवाद एवं रुक्मणी विवाह का प्रसंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनशहर भागवत कथा में सुनाया उद्धव गोपी संवाद एवं रुक्मणी विवाह का प्रसंग

रतनशहर भागवत कथा में सुनाया उद्धव गोपी संवाद एवं रुक्मणी विवाह का प्रसंग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : रतनशहर स्थित शिव शक्ति श्याम शीतलदास मंदिर में चल रही भागवत कथा में शुक्रवार को मानवानन्द महाराज ने श्रोताओं को उद्धव गोपी संवाद एवं रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया। महाराज ने श्रोताओं को बताया कि जीवन में कैसा भी दुख और कष्ट आए पर मनुष्य को भक्ति नहीं छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि कष्ट आने पर मनुष्य भोजन करना और बीमारी आने पर सांस लेना नहीं छोड़ता तो फिर जरा सी तकलीफ आने पर भक्ति करना क्यों छोड़ देते हो। कभी भी दो चीजें नहीं छोड़नी चाहिए भजन और भोजन। भोजन छोड़ दोगे तो जिंदा नहीं रहोगे और भजन छोड़ दोगे तो कहीं के नहीं रहोगे। सही मायने में भजन ही भोजन है। श्रोताओं ने रुक्मणी विवाह में बढ़-चढ़कर कन्यादान किया। कथा के अंत में रुक्मणी विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई। कथा के अंतिम दिन शनिवार को सुदामा चरित्र एवं शुकदेव विदाई का प्रसंग सुनाया जाएगा।

Related Articles