[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोड़की में सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल:त्रिमूर्ति धाम के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, चालक फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोड़की में सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल:त्रिमूर्ति धाम के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, चालक फरार

भोड़की में सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल:त्रिमूर्ति धाम के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, चालक फरार

गुढ़ागौड़जी : गुरुवार देर शाम भोड़की गांव के त्रिमूर्ति धाम के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमोरा की ओर से भोड़की की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी के कारण बाइक चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया और बाइक बेकाबू हो गई।

बेकाबू बाइक सड़क किनारे चल रहे भोड़की निवासी पुष्पेंद्र पुत्र झाबरराम गढ़वाल से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य तेज गति की गाड़ी गिरे हुए बाइक सवार के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नितड़ो की ढाणी, तन भोड़की निवासी कैलाश पुत्र महावीर महला के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल पुष्पेंद्र को सीएचसी गुढ़ागौड़जी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

मृतक कैलाश के शव को गुढ़ागौड़जी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए भोड़की गांव के सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles