[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में प्लाई का ढेर गिरा, मजदूर घायल:फर्नीचर का काम करते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में प्लाई का ढेर गिरा, मजदूर घायल:फर्नीचर का काम करते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी में प्लाई का ढेर गिरा, मजदूर घायल:फर्नीचर का काम करते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में शुक्रवार को फर्नीचर का काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। धोबीघाट के पास प्लाई बोर्ड का भारी ढेर गिरने से एक युवा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, श्याम मंदिर के पास रहने वाला 20 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र गणेश सैनी अपने दो साथियों के साथ कोलिहान नगर सड़क पर स्थित एक नवनिर्मित मकान में फर्नीचर का काम कर रहा था। प्लाई बोर्ड काटने के दौरान अचानक पूरे बोर्ड का ढेर आशीष के ऊपर गिर गया, जिससे वह दब गया और गंभीर रूप से घायल हुआ।

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू, मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस

आशीष के साथ काम कर रहे युवकों ने जैसे ही घटना होते देखी, तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्लाई हटाया और आशीष को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट सज्जन बजाड़ और ईएमटी हितेश कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से आशीष को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल खेतड़ी ले जाया गया।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर झुंझुनूं रेफर किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आशीष के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की और स्थिति गंभीर देखते हुए उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना का विवरण लिया। अस्पताल में आशीष ने बताया कि वह प्लाई बोर्ड के पास बैठकर काम कर रहा था, तभी अचानक पूरा ढेर उसके ऊपर गिर गया और वह नीचे दब गया।

Related Articles