[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगत सिंह चौक के पास परचून की दुकान में चोरी:70 हजार नकद और 20 किलो चीनी ले गए चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

भगत सिंह चौक के पास परचून की दुकान में चोरी:70 हजार नकद और 20 किलो चीनी ले गए चोर

भगत सिंह चौक के पास परचून की दुकान में चोरी:70 हजार नकद और 20 किलो चीनी ले गए चोर

सादुलपुर : सादुलपुर में भगत सिंह चौक के पास एक परचून की दुकान में गुरुवार शाम चोरी की घटना सामने आई। चोर दुकान से लगभग 70 हजार रुपए नकद, बीड़ी, सिगरेट और करीब 20 किलो चीनी चुरा ले गए। महाराणा प्रताप चौक निवासी दुकानदार संजय रामकुमार ने बताया कि वह रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। बाद में जब उन्होंने दुकान देखी तो ताले टूटे हुए मिले और शटर आधा खुला हुआ था।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी आते देख चोर मौके से भाग गए। पुलिस ने दुकान का शटर खुला देखकर दुकानदार संजय रामकुमार को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में रोष है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77